टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल के सह-संस्थापक रहे स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में से एक लॉरेन पॉवेल 13 जनवरी से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भाग लेंगी। दुनिया की चकाचौंध में संगम की रेती की महिमा किस तरह फैलने जा रही है, इसकी बानगी महाकुंभ में दिखेगी। दरअसल, एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन पॉवेल भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होंगी। इस बात की जानकारी आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशनंद जी महाराज ने दी है। स्वामी कैलाशनंद ने कहा, ‘लॉरेन अपने गुरु से मिलने आ रही हैं। वह मेरी बेटी जैसी है। शिष्या बेटी के समान होती हैं। हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है। यह दूसरी बार है जब वह भारत आ रही हैं। महाकुंभ में सभी का स्वागत है। वह तीन से चार दिन रुकेंगी। वे महाकुंभ में आकर साधुओं से मिलेंगी और हमारे परंपराओं को समझने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में ज्यादातर लोग किसी न किसी गुरु के मार्गदर्शन में हैं। कुंभ में कई लोग आ रहे हैं, कुछ अपने निजी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। यह एक धार्मिक मेला है, दुनियाभर और भारत से लोग आशीर्वाद लेने के लिए महाकुंभ आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंरिन यहां 13 जनवरी को आ जाएंगी। जुलाई 2020 तक लॉरेन पॉवेल और उनके परिवार को फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सालाना सूची में 59वें स्थान पर रखा गया था। टाइम्स मैगजीन ने कई बार उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। महाकुंभ में लॉरेन पॉवेल जॉब्स के लिए ठहरने की व्यवस्था विशेष महाराजा डीलक्स कॉटेज में की गई है। वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी 2025 कैलाशानंद के शिविर में 29 जनवरी तक रहेंगी और सनातन धर्म को करीब से समझने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा, वह 19 जनवरी से शुरू हो रही कथा की पहली यजमान भी होंगी। महाकुंभ के दौरान, लंरिन पॉवेल जॉब्स को भीड़ के कारण एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने आध्यात्मिक अनुभव को जारी रखा। लेरिन पॉवेल जॉब्स का महाकुंभ में शामिल होना और स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा लेना भारतीय आध्यात्मिकता की ओर बढ़ते वैश्विक रुझान का संकेत है। स्वामी कैलाशानंद गिरि ने लॉरेन पॉवेल जॉब्स के दौर के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *